विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियाँ तेज, सत्यनारायण बने संजय नगर बस्ती के अध्यक्ष
भीलवाड़ा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले आगामी 'विराट हिंदू सम्मेलन' की पूर्व तैयारी को लेकर नगर क्रमांक 3 (संजय नगर बस्ती) की बैठक हुई। आयोजन समिति उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला ने बताया कि बैठक में कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। बैठक में क्षेत्र के सत्यनारायण ओझा को सर्वसम्मति से नगर क्रमांक 3 संजय नगर बस्ती का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही उपाध्यक्ष, संरक्षक और कार्यक्रम समिति के सदस्यों का भी चयन किया गया, जो कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करेंगे।
घर-घर पहुँचेगा निमंत्रण
सम्मेलन की सफलता के लिए तय किया गया कि प्रत्येक सनातनी परिवार तक व्यक्तिगत रूप से पहुँच बनाई जाएगी। इसके लिए 'पीले चावल' वितरित कर हर परिवार को इस विराट आयोजन में सम्मिलित होने का भावपूर्ण निमंत्रण दिया जाएगा।
विभिन्न टोलियों का गठन
कार्यक्रम के सुव्यवस्थित संचालन के लिए अलग-अलग टोलियों का निर्माण कर उनके प्रभारियों की घोषणा की गई। इसमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
* धन संग्रह टोली
* वरिष्ठ जन सम्मान टोली
* प्रतिभा सम्मान टोली
* पारंपरिक सांस्कृतिक टोली
* साज-सजावट एवं प्रभात फेरी टोली
बैठक में कैलाश गोड सहसंयोजक, रमेश चंद्र भट्ट संरक्षक, रामस्वरूप गर्ग, केवल सुराणा, रघुनाथ सोनी, अनिल पारीक, ओमप्रकाश शर्मा, पालक रामगोपाल वैष्णव, कोषाध्यक्ष धीरज अग्रवाल, रामपाल मंत्री उपाध्यक्ष प्रहलाद त्रिपाठी, ललित व्यास, पार्षद सागर पांडे, हरदेव कुमावत, किशन लोहार युवा प्रभारी विष्णु सुखवाल, नितेश अजमेरा, विकास पाठक, कपिल सुथार, पुष्कर सेन, भवानी शंकर, संपत शर्मा, गणपत शर्मा, भगवान सिंह, किशन सेन, महेंद्र कुमावत, मनोज धोबी, जुगल किशोर लाठी एवं बड़ी संख्या में महिला मंडल की सदस्य कुसुम शर्मा, गुड्डी प्रजापत, रेखा भट्ट, सुधा व्यास, रचना अरोड़ा उपस्थित रहे
