सड़क खुदाई से यातायात बाधित, वाहन चालक परेशान

Update: 2025-05-27 08:02 GMT

भीलवाड़ा । भीलवाड़ा शहर में आये दि‍न अच्‍छी खासी सड़कों को रातों रात खोद द‍िया जाता है और फ‍िर कई द‍िनों तक उसे छोड़ द‍िया जाता है जि‍ससे लोगों को परेशान‍ियों का सामना करना पड़ता है। शहर में कृषि मंडी से लेकर जेल चौराहे के पास परशुराम सर्किल तक सड़क को बीचों बीच खोदकर छोड़ दिया गया है। इस कारण आने-जाने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  सड़क पर हुए इन गड्ढों के कारण दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है।

स्थानीय नागरिकों ने इस मामले पर नाराजगी जताई है और जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क की खुदाई करने के हाथों हाथ उचित व्यवस्था की जानी चाहिए थी ताकि लोगों को परेशानी न हो। लोगों की मांग है क‍ि सड़क की मरम्मत का कार्य जल्द ही शुरू किया जाये ज‍िससे आवागमन सुचारू हो सके।

Tags:    

Similar News