सहाड़ा विधायक पीतलिया ने उपमुख्यमंत्री को सालमपुरा झांतला माता मंदिर के लिए सड़क निर्माण की स्वीकृति हेतु लिखा पत्र

Update: 2026-03-21 09:14 GMT

भीलवाड़ा। पुर के पास प्रसिद्ध धार्मिक स्थल झांतला माताजी मंदिर (सामलपुरा) जाने वाले श्रद्धालुओं की राह अब आसान हो सकती है। सहाड़ा विधायक लादूलाल पीतलिया ने राजस्थान सरकार की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी को पत्र लिखकर मंदिर तक नई सड़क निर्माण की स्वीकृति जारी करने का आग्रह किया है।

विधायक पीतलिया ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि सहाड़ा क्षेत्र के सामलपुरा में स्थित झांतला माताजी का मंदिर अत्यंत प्रसिद्ध है और यहां वर्षभर लाखों की संख्या में दर्शनार्थी आते हैं। वर्तमान में जिंदल शॉ गेट नंबर 6 से मंदिर तक उचित सड़क मार्ग न होने के कारण श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विधायक ने उपमुख्यमंत्री से जनहित में इस 2.5 किमी नवीन सड़क निर्माण की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जल्द से जल्द जारी करने का अनुरोध किया है ताकि क्षेत्र के विकास और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।

Tags:    

Similar News