नवरात्रि में सेवा भाव, बीमार गायों की देखभाल कर वितरित किया चारा
भीलवाड़ा । नवरात्र पर्व के दौरान पूजा-अर्चना के साथ दान-पुण्य के महत्व को ध्यान में रखते हुए महावीर इंटरनेशनल मीरा केन्द्र की ओर से गौ सेवा के विभिन्न कार्य किए गए। सचिव सुमन अग्रवाल ने बताया कि नवरात्रि में सेवा कार्यों का विशेष महत्व होता है, इसी भावना से प्रेरित होकर संस्था की सदस्याओं ने अलग-अलग स्थानों पर जाकर गौ सेवा की। अध्यक्ष विमला रांका ने जानकारी दी कि अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजू पोखरना एवं गवर्नर काउंसिल सदस्या मंजू खटवड़ के नेतृत्व में राजकीय पशु चिकित्सालय में बीमार गायों के लिए दवाइयां उपलब्ध करवाई गई। इसके साथ ही सुवाना गौशाला में गायों को चारा, लापसी व बांटा खिलाया गया। कार्यक्रम के दौरान बलवीर चोरड़िया, उषा डोसी, सुधा बुलिया, कला कुदाल, शोभा चौधरी, नीता बाबेल और सुरभि चौधरी सहित अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।