सेवादल कांग्रेस की पहचान भी है और ढाल भी - गुर्जर

Update: 2025-08-29 12:29 GMT

भीलवाड़ा । सेवादल कांग्रेस की पहचान और ढाल है तथा दल की पहचान सेवा कार्य को हमें बनाए रखना होगा। कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने यह विचार भीलवाड़ा जिला कांग्रेस सेवादल के जिला संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के उदघाटन अवसर पर सेवादल के श्वेत सैनिकों को सम्बोधित करते हुऐ कहे। भीलवाड़ा जिला सेवादल कांग्रेस के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ गजाधर मानसिंहका धर्मशाला में ध्वजारोहण से हुआ। राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने ध्वजारोहण किया। उदघाटन समारोह को सम्बोधित करते हुऐ प्रदेश सेवादल अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत ने सेवादल की स्थापना का इतिहास बताते हुऐ बताया कि सेवादल जिसका पहले हिन्दुस्तानी सेवादल नाम रहा था के निर्माण की सोच आजादी के आंदोलन के समय शुरू हुई जिसके परिणामस्वरू 1923 में इसका गठन हुआ। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने अपने संबोधन में सेवादल को कांग्रेस संगठन की सेना काअग्रिम दस्ता बताया जो सेवा के साथ -साथ अनुशासित कांग्रेसी कार्यकर्ता भी तैयार करता है। सेवादल जोन प्रभारी मोहन हटेला , शाहपुरा विधानसभा प्रत्याशी नरेन्द्र रेगर ,पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल डांगी, युवक कांग्रेस प्रदेश महासचिव किशन जाट और संजय पेडीवाल कार्यक्रम के अतिथि रहे। सेवादल की ओर से सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।सेवादल जिलाध्यक्ष योगेश सोनी ने सभी का स्वागत करते हुऐ शिविर आयोजन की तैयारियों में मिले सहयोग के लियॆ प्रदेश सेवादल पदाधिकारियों ,जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष त्रिपाठी एवं कार्यकर्ताओं तथा सेवादल जिला कार्यकारिणी के प्रयासों की सराहना की।कार्यक्रम संचालन संभाग प्रभारी विनोद दादा पाठक कैलाश सेन और अजमेर प्रभारी विजय नागोरा ने किया । इस अवसर पर महिला सेवादल अध्यक्ष अनिता शक्तावत ,यान ब्रिगेड अध्यक्ष दीपक भारद्वाज , जिला परिषद सदस्य अंकित तिवारी ,माण्डलगढ़ ब्लॉक पूर्व अध्यक्ष रफीक टांक , राजेन्द्र जैन , मेवाराम खोईवाल ,मंजू पोखरणा , रोशनलाल महात्मा ,मुस्ताक अली मंसूरी ,अली मंसूरी , कुन्दन शर्मा ,शिवराज सुराणा ,संदीप टेलर , खेमराज पनवा ,शांतिलाल धोल पूरिया , कस्तूरी देवी जाट सहित कई सेवादल कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शिविर के दूसरे दिन शहर में सेवादल द्वारा संविधान बचाओ तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जायेगा।

Tags:    

Similar News