रानीखेड़ा में सिंगोली श्याम कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, प्रदीप नरवाल ने किया उद्घाटन

Update: 2026-02-06 06:16 GMT

सवाईपुर (सांवर वैष्णव) क्षेत्र के रानीखेड़ा गांव में सिंगोली श्याम कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन गुरुवार रात्रि को भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व सुपरस्टार एवं गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी प्रदीप नरवाल के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार रात्रि 8 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में हुआ।

आयोजक कमेटी के सदस्य एडवोकेट प्रभुलाल जाट ने बताया कि उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदीप नरवाल उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयं रेड देकर प्रतियोगिता की शुरुआत की, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

उद्घाटन मुकाबला महिला वर्ग में पातलियास बनाम खाचरोल के बीच खेला गया, जिसमें खाचरोल की टीम विजेता रही। वहीं पुरुष वर्ग में खटवाड़ा बनाम बिगोद के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें खटवाड़ा की टीम ने जीत दर्ज की।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, विधायक प्रतिनिधि मुकेश खंडेलवाल, एसडीएम मांडलगढ़ मनमोहन शर्मा, भाजपा नेता रामाकिशन खीचड़, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, हास्य कवि राजकुमार बादल, बीगोद थाना प्रभारी जय सुल्तान सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। आयोजक कमेटी द्वारा अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया।

आयोजकों ने बताया कि इस कबड्डी प्रतियोगिता में 60 से अधिक टीमें भाग ले रही हैं। कार्यक्रम के दौरान आयोजन कमेटी के सदस्य प्रहलाद जाट, गोपाल जाट, कैलाश जाट, दिनेश जाट, विनोद जाट, सुरेश जाट, राधेश्याम जाट, शंभु जाट, रमेश शर्मा, अशोक जाट, सत्यनारायण जाट, नीरज जाट सहित गांव के सामान्य नागरिक, युवा साथी, माताएं, बहनें और हजारों की संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे, जिन्होंने रोमांचक मुकाबलों का आनंद लिया।

Tags:    

Similar News