करुणा क्लब के माध्यम से शिक्षक और छात्रों ने विद्यालय परिसर को बनाया हरा-भरा

Update: 2026-02-28 11:39 GMT


भीलवाड़ा | लांबियाकला

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लांबिया कलां में अंतरराष्ट्रीय चेन्नई के तत्वाधान में संचालित करुणा क्लब के माध्यम से शिक्षक कमला जाट, छात्र धनराज गुर्जर, नारायण गुर्जर और किशन गुर्जर ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य पर विद्यालय परिसर में छायादार, फलदार और औषधीय पौधे लगाए। करुणा क्लब प्रभारी अशोक कुमार सेन ने बताया इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय के उपाचार्य महावीर सुथार, वरिष्ठ अध्यापक जगदीश चंद्र कुमावत, राम नारायण गुलानिया ,दुर्गा छीपा ,सलमा बानो सहित सभी स्टाफ साथी एवं करुणा क्लब सदस्य छात्र उपस्थित थे पूर्व में भी स्थानीय विद्यालय में करुणा क्लब के माध्यम से 20 पौधे लगाए जा चुके हैं जो अच्छी तरह से फल-फूल रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण के इस पुनीत कार्य के लिए स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार शर्मा एवं उप प्राचार्य सतीश कुमार व्यास ने बहुत ही सराहना की

Similar News