एनीमिया मुक्त राजस्थान हेतु शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित
By : मदन लाल वैष्णव
Update: 2026-03-25 06:51 GMT
आकोला( रमेश चंद्र डाड) कस्बे में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एनीमिया मुक्त राजस्थान हेतु शिक्षकों का एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया । कार्यक्रम अधिकारी रमेश चंद्र धाकड़ ने बताया कि शिविर में आकोला, सुटेपा, आमा , बडलियास, बडला ,जीवा खेड़ा सहित अन्य पीईईओ क्षेत्र के अध्यापकों ने शिविर में भाग लिया जिन्हें डॉक्टर राजवीर कंजर चिकित्सा अधिकारी आकोला द्वारा विद्यालय में अध्यनरत बालकों को एनीमिया टेबलेट वितरण करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी ओर सावधानियां बरतने के बारे में बताया । इस दौरान कस्बा स्थित माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या सुषमा पालीवाल भी उपस्थिति रही जिन्होंने आयरन टेबलेट के दौरान सावधानियां बरतने की बात कही।