भगवान झूलेलाल का चार दिवसीय असू चण्ड महोत्सव शुभारंभ एक अक्टूबर को सुन्दरकाण्ड पाठ से

By :  vijay
Update: 2024-09-19 14:44 GMT


भीलवाड़ा पिंकू खोतानी  /भगवान झूलेलाल का असुचंड महोत्सव 1 से 4 अक्टूबर तक सिन्धु नगर स्थित झूलेलाल मन्दिर में धूमधाम से मनाया जायेगा। आज मन्दिर प्रांगण मे रतनलाल चन्दानी की अध्यक्षता मे यह निर्णय लिया गया।

मन्दिर के सेवादार प्रमुख राजेश माखिजा ने बताया कि एक अक्टूबर मंगलवार को रात्रि 7.30 बजे संगीतमय सुंदरकांड पाठ से महोत्सव का शुभारम्भ होगा, 2 अक्टूबर को

रात्रि 7 बजे भगवन को छप्पन भोग,सामूहिक छेज के साथ

बिस्ति मण्डल एवं महिला मण्डल द्वारा गरबा, विशेष प्रस्तुति दी जायेगी। 3 अक्टूबर

रात्रि 8 बजे स्टेज प्रोग्राम में बालक - बालिकाओं का गायन, नृत्य, होगा ।

मन्दिर के पदाधिकारी ओम प्रकाश गुलाबानी ने बताया कि मुख्य दिवस 4 अक्टूबर असू चंद शुक्रवार को प्रातः 6 बजे प्रभातफेरी, 8 बजे पूज्य झूलेलाल साई का अभिषेक, सुबह 9 बजे बहराणा साहब की तैयारी, सुबह 10.30 बजे भजन कीर्तन, दोपहर 12.30 बजे झण्डा रोहण एवं मुकुटधारण होगा। दोपहर 1.15 बजे से भन्डारा प्रसाद का आयोजन होगा। शाम 5 बजे मन्दिर से विशाल शोभायात्रा निकलेगी जो पूरे सिन्धु नगर का भ्रमण कर रात्रि 9 बजे सन्त कँवर राम सर्किल पर ज्योत विसर्जन के साथ संपन्न होगी।

मन्दिर के उपाध्यक्ष प्रकाश कोरानी ने बताया कि आज की बैठक में मन्दिर की साज सज्जा, झांकी निर्माण, भन्डारा प्रसाद बनाने, शोभायात्रा, बच्चों के संस्कृतिक कार्यक्रम आदि के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया।

अन्त मे सचिव वीरुमल पुर्शानी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मनोहर लालवानी, कन्हैयालाल देवानी, कैलाश कृपलानी,मौनी जग्त्यानी,मनोज बहरवानी,मनोज जग्त्यानी,देवीदास देवानी,गागनदास सोनी, धीरज पेशवानी,प्रकाश नावानी,चिमन इसराणी, वासुदेव,महेश सब्दानी, मनीष सब्दानी,मनोज सामतानी, चीकू भाई, गोविन्दराम चन्दानी, अशोक चन्दानी किशन जग्त्यानी राजेश हलवाई आदि उपस्थित थे।

Similar News