विद्यार्थियों का हो सर्वांगीण विकास - दाधीच

Update: 2026-02-11 12:18 GMT

 

आकोला (रमेश चंद्र डाड)- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शाहपुरा के निर्देशानुसार रायपुर ब्लॉक के विद्यालयों के शिक्षकों के लिए चार दिवसीय स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस एंबेसडर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

आरपी कान्हा राम ने बताया कि

स्कूल हेल्थ एण्ड वैलनेस एम्बेसडर चार दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण 2025-26

सन्दर्भ कक्ष राजकीय संस्कृत उच्च प्राथमिक विद्यालय घाटी रायपुर में आयिजित किया जा रहा है।

शिविर निरीक्षण के दौरान सीबीईओ रायपुर नरोत्तम कुमार दाधीच ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण की महत्त्वता पर प्रकाश डाला ।

विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास पर बल दिया ।

शिविर प्रभारी सत्यनारायण तातेला ने शिविर का संक्षिप्त परिचय दिया ।

प्रशिक्षक नवीन कुमार बाबेल ने

स्वस्थ बढ़ना ,भावनात्मक कल्याण और मानसिक स्वास्थ्य,

मूल्य और जिम्मेदार नागरिकता,जेंडर समानता मॉड्यूल को गतिविधियों के माध्यम से समझाया ।

साथ ही एस एच डबल्यू पी ऐप के बारे में जानकारी दी ।

प्रशिक्षक पूनम जीनगर ने स्वास्थ्यपरक आदतों , पारस्परिक संबंध के बारे में बताया ।

Similar News