त्रिपाठी ने दिलाई चिकित्सा प्रकोष्ठ कार्यकारिणी को शपथ , बांटे नियुक्ति पत्र

भीलवाड़ा । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा की स्वीकृति पश्चात डॉ. फरियाद मो. द्वारा घोषित जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई तथा नियुक्ति पत्र प्रदान किये। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता एवं पीसीसी उपाध्यक्ष हगामीलाल मेवाड़ा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित चिकित्सा प्रकोष्ठ की बैठक में पीसीसी सदस्य मो. याकूब,मनोज पालीवाल, पंचायती राज कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव श्याम लाल पुरोहित, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा हिरण , एससी एसटी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रामदयाल बलाई , शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश अमरवाल , पूर्व सीएमएचओ डॉ आर सी सामरिया , सेवादल प्रशिक्षक गुडविन मसीह ,मो. अली मंसूरी एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ज्ञानमल खटीक कार्यक्रम के अतिथि रहे जिनका प्रकोष्ठ की ओर उपरणा एवं मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ. फरियाद मोहम्मद ने बताया कि बैठक को अतिथि मो. याकूब , मनोज पालीवाल , चन्द्र प्रकाश अमरवाल , रामदयाल बलाई ,गुडविन मसीह , डॉ. आर सी सामरिया एवं प्रकोष्ठ कार्यकारिणी के वरि. उपाध्यक्ष वी के चौहान , उपाध्यक्ष हेमराज मेनारिया , डॉ. रमजान खान कायमखानी , माया डेविड , डॉ. फरजाना सिद्दीकी एवं गोपाल लाल शर्मा ने सम्बोधित किया। बैठक में रफीक वेग ,शरीफ मो. पठान ,अरविन्द मसीह ,मो. यूसुफ ,आकिब जावेद शेख ,पूरणमल मेघवंशी , लादूलाल मेघवंशी ,नोरत मल जीनगर , कांग्रेस कार्यालय प्रभारी मुस्ताक अली मंसूरी , दिनेश सोनी , एडवोकेट भैरूलाल बैरवा , मोहम्मद हारून रंगरेज उपस्थित रहे।