भीलवाड़ा। भीलवाड़ा वैष्णव संगिनी ग्रुप की ओर से रविवार को देव रिजॉर्ट गार्डन में रंग-बिरंगे पारंपरिक अंदाज़ में लहरिया महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजक डॉ. सीमा वैष्णव ने बताया कि यह आयोजन तीज और रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को एकजुट कर सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने के उद्देश्य से किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण रही ‘मिसेज लहरिया प्रतियोगिता’, जिसमें रंग-बिरंगे लहरिया परिधानों और आत्मविश्वास से भरपूर प्रस्तुतियों के आधार पर सुशीला वैष्णव ने पहला, ज्योति वैष्णव ने दूसरा और अक्षया वैष्णव ने तीसरा स्थान हासिल किया।
महोत्सव में सुमित्रा, स्नेहलता, सीता, ललिता, प्रियंका, भारती, दुर्गा, अनुराधा, शीतल, बेबी, मधु, सीमा और आशा वैष्णव सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। सभी ने पारंपरिक गीतों पर नृत्य कर और लहरिया पहनावों में रैंप वॉक कर माहौल को जीवंत कर दिया।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोज और पुरस्कार वितरण के साथ हुआ।