छीतरमल प्रदेश महामंत्री नियुक्त

By :  vijay
Update: 2025-07-15 18:14 GMT

भीलवाड़ा -अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  चरण सिंह टांक के निर्देशानुसार, राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष  सत्यनारायण भूमलिया ने  छीतरमल गेंगट को प्रदेश महामंत्री के पद पर 2025 से 2028 तक नियुक्त किया है।

अपनी नियुक्ति के बाद,   गेंगट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चरण सिंह टांक, प्रदेशाध्यक्ष  सत्यनारायण भूमलिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभाकर गेंगट और कार्यवाहक चुनाव अधिकारी जयसिंह कच्छावा का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

यह नियुक्ति अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करेगी और प्रदेश में सफाई कर्मचारियों के हितों के लिए किए जा रहे कार्यों को गति प्रदान करेगी।

Tags:    

Similar News