गुरलां में राजीविका परियोजना के तहत महिला संगठन सभा सम्पन्न

Update: 2025-08-29 07:38 GMT

गुरलां। भीलवाड़ा–उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 758 पर स्थित गुरलां बस स्टैंड के पास पूर्व बालिका विद्यालय भवन में राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परियोजना के अंतर्गत सूर्या और चांद ग्राम संगठन की आम सभा आयोजित हुई। बैठक में 21 समूहों से जुड़े 60 पदाधिकारियों सहित 105 महिलाएं उपस्थित हुईं।

आम सभा में प्रदेश अध्यक्ष अमित जोशी ने संगठन की कार्यप्रणाली और योजनाओं की जानकारी दी तथा नए पदाधिकारियों का चुनाव कराया। सूर्या संगठन में नीलम पारीक अध्यक्ष, अनिता वैष्णव सचिव और तरुण दरोगा कोषाध्यक्ष चुने गए। वहीं चांद संगठन में सुनीता सुवालका अध्यक्ष, निर्मला दरोगा सचिव और रीना सुवालका कोषाध्यक्ष बनीं।

नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर दायित्वों से अवगत कराया गया। जिला प्रबंधक वित्तीय राजेंद्र बाबर ने वित्तीय जानकारी दी। कार्यक्रम में सीएलएफ कार्यकारी समिति सदस्य, स्टाफ, ब्लॉक से जितेंद्र सिंह और जयप्रकाश शर्मा मौजूद रहे। अंत में महिलाओं ने खेलों के माध्यम से आपसी परिचय और संवाद किया।

Tags:    

Similar News