यशवंत बने युवा शाखा के प्रदेश संयोजक

Update: 2025-12-29 11:51 GMT

भीलवाड़ा | अखिल राजस्थान जयकार समाज विकास संस्था में संगठनात्मक नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश महासचिव राजेंद्रकुमार बराला ने प्रदेश अध्यक्ष दुर्गालाल बारेठ की सहमति से यशवंत चारण आमली भीलवाड़ा को युवा शाखा का प्रदेश संयोजक मनोनीत किया है।

प्रदेश कार्यकारिणी में परशराम पोरवाड कांकरोली को प्रदेश उपाध्यक्ष, बाबूलाल गोरेर नागौर को उप सभाध्यक्ष, दिनेशचंद्र सगदार रेलमगरा को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं  राम गोरेर को नागौर जिलाध्यक्ष और  रमेशचंद्र बराला को राजसमंद जिलामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

Similar News