होली स्नेह मिलन में जुटे मारू बुनकर समाज के युवा, नई टीम की घोषणा

Update: 2026-03-06 13:20 GMT


भीलवाड़ा। मारू बुनकर युवा संगठन राजस्थान की ओर से होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के कई युवा साथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बुनकर समाज के युवाओं को एक मंच पर जोड़ना और सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाना रहा।

इस अवसर पर आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। कपासन में स्थित बुनकर समाज के आराध्य देव श्री बाबा रामदेव जी महाराज की भादवी दशम के अवसर पर उनकी जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान भव्य शोभायात्रा, अखाड़ा प्रदर्शन और कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा तथा मंदिर में ध्वजा यानी निशान चढ़ाया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान संगठन की नई कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया। इसमें सौरभ कटारिया को अध्यक्ष, सत्यनारायण भाटी को सचिव और लोकेश बिड़ला को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं नारायण बुनकर को उपाध्यक्ष, दिनेश बुनकर को सह सचिव और पिंटू बुनकर को प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अलावा मनीष बुनकर, नीरज बुनकर, मदन बुनकर, संजय बुनकर, रवि बुनकर, पुष्कर बुनकर और कालू बुनकर सहित अन्य सदस्यों को भी कार्यकारिणी में विभिन्न जिम्मेदारियां दी गईं।

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष सौरभ कटारिया ने आगामी भादवी दशम को होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए समाज के वरिष्ठजनों, मातृ शक्ति और युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।

Similar News

RTE एडमिशन: अभिभावकों को बड़ी राहत,: अब 10 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन; 12 को निकलेगी लॉटरी