भाजपा का"एक पेड़ मां के नाम "अभियान शुरु

By :  vijay
Update: 2025-07-20 11:31 GMT
भाजपा का"एक पेड़ मां के नाम "अभियान शुरु
  • whatsapp icon

बिजौलियाँ | बिजोलियाँ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशव्यापी अभियान "वन एवं पर्यावरण अभियान" के तहत बिजोलियाँ मण्डल द्वारा "एक पेड़ माँ के नाम" का प्रारंभ विश्व प्रसिद्ध मन्दाकिनी मंदिर परिसर में हुआ।  

इस कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि मुकेश खंडेलवाल, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बंजारा, नगर पालिका चेयरमैन पूजा चंद्रवाल, अर्चना दीदी और माँ गीता देवी ने भाग लिया और "मन्दाकिनी कुंड पूजन" व "कल्प वृक्ष वंदन" किया। इसके बाद बिल्व पत्र का पौधरोपण भी किया गया।

कार्यक्रम में हितेंद्र राजोरा, अभिषेक सर्वा, बिट्ठल तिवारी, जगदीश पूरी,हर्षद्रा कवर , शांतिलाल जोशी, मुकेश धाकड़, विनोद शर्मा समेत भाजपा के कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News