बिजौलियां (दीपक राठौर)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिजोलिया ब्लॉक बिजोलिया जिला भीलवाड़ा में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया जिसमें 70 छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया सभी छात्र एवं छात्राओं को कैलोरी ब्रेड फैक्ट्री एवं अमर पंजाबी ब्रैकरी में औद्योगिक भ्रमण के लिए ले जाया गया। साथ ही बच्चों को रिवर फ्रंट एवं सेवन वंडर पार्क में भी बच्चों को विजिट कराया गया ।बच्चों के साथ प्रभारी सुशील सैनी वरिष्ठ अध्यापक राकेश गोदवाल शुभम शर्मा एवं इंदिरा सेन भी उपस्थित रहे। बच्चों ने इस भ्रमण के दौरान बेकरी के उत्पादों के बारे में पूर्ण रूप से जानकारी ली। मोटे अनाज के बारे में बच्चों को शिक्षा दी गई।