तिलस्वा के सुठियाल के 15 खेतों से अज्ञात चोरों ने केबल चुराकर किए हाथ साफ
बिजौलियाँ(दीपक राठौर) बिजोलिया थाना सर्किल के तिलस्वा ग्राम मे बीती रात को सुथियाल क्षेत्र के खेतो में लगभग 15 लोगों के खेतों से अज्ञात चोरों द्वारा ट्यूबवेल ओर कुओं के मोटरों की केबल और पम्प सेट चोरी का मामला सामने आया है | पीड़ित किसान ने बताया कि गत रात्रि किशन सेन श्रवण ,सोला अहीर , रामस्वरूप अहीर ,मुकेश अहीर ,पुरण अहीर की लगभग 300 फिट तांबे की केबल और 2 पम्प सेट पर तोड़फोड़ की गई| पीड़ित किसानों ने बताया की हमारे क्षेत्र में बीते 6 माह में तीसरी घटना घटित हुई है,कई बार पुलिस थाने ओर चोकी में लगातार सुचना ओर जानकारी देने पर भी अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई| बीते 2 माह पुर्व भी अंबालाल किराड़ , श्रीराम सेन और अन्य किसानों की केबल चोरी हुई थी और फिर से बीती रात को चोरों द्वारा उन्हीं स्थानों पर चोरी की गई | किसानों और ग्रामीणो द्वारा प्रसासन से गुहार लगाई की हमारे क्षेत्र में रात्रि गश्त के लिए सिविल डिफेंस ( नागरिक सुरक्षा विभाग) के स्वयं सेवको को तेनात किया जाए जिससे हम ओर हमारी गाढ़ी कमाई इन चोरों से बचाई जा सके|