बिजोलिया (दीपक राठौड़)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिजोलिया में ब्लॉक स्तरीय साईकिल वितरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया । राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में कक्षा नवमी मे अध्यनरत बालिकाओं को साईकिल दी जाती है । ब्लॉक में कुल कक्षा 9 में अध्यनरत 570 छात्राओं को साईकिलें दी । मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मालीराम यादव ने बताया कि ब्लॉक में कुल 21 PEEO मे जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कक्षा 9 मे अध्यनरत कुल 570 बालिकाओं को साईकिल वितरित की गई । मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बंजारा ने बताया कि राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से दूर दराज से आने वाली बालिकाएं समय पर विद्यालय में उपस्थित हो सकेगी ।
प्रधानाचार्य दिलीप सिंह ने बताया कि बच्चों को फास्ट फूड के स्थान पर अंकुरित मोटे अनाज का सेवन करना चाहिए और प्रतिदिन व्यायाम करना चाहिए । कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बंजारा ने की । कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मालीराम यादव, प्रधानाचार्य दिलीप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज गोदा, शांतिलाल जोशी, पंचायत समिति सदस्य हितेंद्र राजोरा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य कमलेश कोली, जिला परिषद प्रत्याशी विट्ठल तिवाड़ी, पंकज विजयवर्गीय इत्यादि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।