विवेक खुदकुशी प्रकरण- पत्नी सहित छह लोगों पर जान देने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज

Update: 2024-05-07 10:52 GMT
विवेक खुदकुशी प्रकरण- पत्नी सहित छह लोगों पर जान देने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज
  • whatsapp icon

 भीलवाड़ा बीएचएन। बहुचर्चित पूर्व विधायक विवेक धाकड़ मौत प्रकरण में धाकड़ की पत्नी सहित छह लोगों के खिलाफ न्यायालय के आदेश से सुभाषनगर थाने में आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया गया है।


सुभाषनगर थाना प्रभारी शिवराज गुर्जर ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पूर्व विधायक विवेक धाकड़ के पिता कन्हैयालाल धाकड़ की रिपोर्ट पर आज विवेक की पत्नी पदमिनी सहित छह लोगों के खिलाफ विवेक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।



 

उल्लेखनीय है कि कल पदमिनी ने भी अपने ससुर कन्हैयालाल धाकड़ृ के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को एक रिपोर्ट दी कि उसके पति विवेक धाकड़ को प्रताडि़त किया गया, जिससे वे मरने पर मजबूर हो गये। पदमिनी ने अपने ससुर व अन्य लोगों पर मारपीट कर घर से निकाल देने का भी आरोप लगाया। उधर, कन्हैयालाल धाकड़ द्वारा कोर्ट के जरिये दर्ज करवाई गई रिपोर्ट में पदमिनी और अन्य लोगों पर भी कई गंभीर आरोप लगाये हैं। इस मामले की जांच थाना प्रभारी गुर्जर स्वयं कर रहे हैं।  

Similar News