बिहार: लाल सूटकेस में मिली नग्न लाश का सनसनीखेज खुलासा, पति ही निकला कातिल
डेहरी (बिहार)। बिहार के डेहरी में एक लाल ट्रॉली बैग में मिली महिला की नग्न लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच में चौंकाने वाला सच सामने आया है कि महिला की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पति कयामुद्दीन अंसारी ने ही की थी। चरित्र पर शक के चलते पति ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
कूड़े के ढेर में मिले सूटकेस ने फैला दी थी सनसनी
यह मामला 1 फरवरी को तब सामने आया जब डेहरी नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित सब्जी मंडी के पीछे एक लावारिस सूटकेस से तेज बदबू आने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब बैग खोला तो अंदर एक महिला की नग्न लाश रस्सियों और टेप से बेरहमी से बंधी हुई मिली। हत्यारे ने सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को इस तरह पैक किया था कि उसकी शिनाख्त न हो सके।
कड़ियां जोड़कर कातिल तक पहुंची पुलिस
डेहरी एएसपी अतुलेश झा के नेतृत्व में एफएसएल (FSL) और टेक्निकल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। सोशल मीडिया और स्थानीय नेटवर्क की मदद से मृतका की पहचान जक्की बीघा निवासी मेहरून निशा के रूप में हुई। मृतका के भाई और मां ने पति पर शक जाहिर करते हुए बताया कि हत्या से पहले कयामुद्दीन ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी और बाद में गुमराह किया कि वह घर से भाग गई है।
शक ने दी वारदात को हवा
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पति पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसी सनक में उसने पहले मेहरून का गला घोंटा और फिर शव को सूटकेस में भरकर कूड़े के ढेर पर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455
