हैरान!: एक दिन में पत्नी को 100 बार कॉल करना पड़ा भारी, पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया

Update: 2024-09-16 23:10 GMT

एक व्यक्ति को एक दिन में अपनी पत्नी को 100 बार कॉल करना भारी पड़ गया है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। कॉल करने पर पति फोन पर कुछ नहीं बोलता था। इससे झल्ला कर महिला फोन काट देती थी।आरोपी ने पुलिस को कहा कि यह उसका प्यार जताने का तरीका था। पुलिस ने 38 वर्षीय व्यक्ति को फोन-स्टॉकिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने कहा कि मैं अपनी पत्नी से प्यार करता हूं और बिना कुछ कहे उसे फोन करता हूं।

कॉल करने के बाद कुछ नहीं बोलता था

यह हैरतअंगेज मामला जापान के ह्योगो प्रान्त के अमागासाकी का है। 10 जुलाई से 31 वर्षीय महिला के पास अनजान नंबरों से कॉल आने शुरू हुए। कॉल करने वाला कुछ नहीं बोलता था। इसके बाद महिला परेशान होकर कॉल कट देती थी। यह सिलसिला कई हफ्तों तक जारी रहा। अनजान नंबर होने की वजह से महिला कॉल को ब्लॉक भी नहीं कर सकती थी।

Tags:    

Similar News