SI भर्ती परीक्षा से पहले पेपर के बॉक्स का वाट्सएप स्टेटस लगाने वाला कंप्यूटर अनुदेशक निलंबित
जोधपुर। शहर में SI भर्ती परीक्षा-2025 शुरू होने से एक दिन पहले पेपर से भरे स्टील के बॉक्स का फोटो सामने आने से हड़कंप मच गया। परीक्षा की तैयारी में लगे कर्मचारी ने ही अपने वाट्सएप पर इन बॉक्स के फोटो का स्टेटस लगा लिया था। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कंप्यूटर अनुदेशक दीपक गहलोत को सस्पेंड कर दिया है। जोधपुर एडीएम अंजुम ताहिर शमा ने बताया कि शहर में परीक्षा के लिए 111 सेंटर बनाए गए हैं और शुक्रवार शाम एग्जाम के पेपर को स्टील के बॉक्स में पैक करवाकर कोषागार में सुरक्षित रखवाया गया था। इस कार्य में भोपालगढ़ तहसील के सरकारी स्कूल के कंप्यूटर अनुदेशक दीपक गहलोत की ड्यूटी लगी थी, जो फिलहाल कलेक्ट्रेट में डेपुटेशन पर है। काम के दौरान ही उसने पेपर वाले बॉक्स का फोटो खींचकर अपना वाट्सएप स्टेटस बना लिया, जिसके बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए यह सख्त कदम उठाया।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455