चित्तौड़गढ़-उदयपुर हाईवे पर भीषण हादसा: फॉर्च्यूनर और ट्रक की टक्कर में हरियाणा की महिला की मौत, 3 गंभीर घायल

Update: 2026-04-04 16:51 GMT


चित्तौड़गढ़। जिले के नरधारी गांव के पास चित्तौड़गढ़-उदयपुर नेशनल हाईवे पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ओवरटेक करने के प्रयास में एक फॉर्च्यूनर कार पीछे से ट्रक से जा टकराई। इस भीषण टक्कर में कार की एक साइड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे कार सवार सोनिया (33) पत्नी पदम गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पदम गुप्ता (35), सुमित डांगी (35) और 12 वर्षीय अंशिका गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, यह परिवार शनिवार सुबह ही हरियाणा के सोनीपत से राजस्थान भ्रमण के लिए निकला था। रविवार को इनका उदयपुर घूमने के बाद माउंट आबू जाने का कार्यक्रम था, लेकिन रास्ते में ही यह दुखद घटना हो गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कार में मौजूद अन्य बच्चे निष्ठा, तान्या, शीनू, भव्या और सुमित की पत्नी पूजा पूरी तरह सुरक्षित बच गए। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Similar News