अपनी ही मां पर दुष्कर्म करवाने का आरोप

Update: 2025-01-23 16:47 GMT

फलोदी में एक नाबालिग ने अपनी ही मां पर दुष्कर्म करवाने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि मना करने उसकी मां उसे जान से मारने की धमकी देती थी। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उसकी मां अपने प्रेमी से उसका रेप करवाती है। यह सिलसिला पिछले 2 महीने से चल रहा था। पुलिस ने नाबालिग की मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

खेत में काम करती है महिला

पीड़िता की मां पिछले कई साल से कृषि हिस्सेदारी का काम करती है। इस दौरान वह नाबालिग को भी अपने साथ रखती थी। यहीं वह अपने प्रेमी से अपनी ही बेटी का रेप करवाती थी और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देती थी।

Similar News