भीलवाड़ा हलचल न्यूज़। जिले में घटित दो अलग-अलग सड़क हादसों में बिहार युवक सहित दो लोगों की मौत हो गई।
माडल थाने के सब इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार रात भगवानपुरा रोड पर एक कार ने पैदल जा रहे बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के बसंतपुर निवासी अरविंद 38 पुत्र उमा राउत कोई कर ने चपेट में ले लिया। हादसे में अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि अरविंद पैदल ही होटल पर खाना खाने जा रहा था तभी वह हादसे का शिकार हो गया।
इसी तरह एक अन्य हादसा गंगापुर थाना क्षेत्र में हुआ। सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को कालूराम दरोगा नामक युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उदयपुर रेफर किया गया जहां उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम सोमवार सुबह होगा।