अजमेर। 7 अक्टूबर को कायड़ रोड पर **बंजारों के डेरे** पर हुए **दो बहनों की हत्या** के मामले में पुलिस ने **10 आरोपियों को गिरफ्तार** किया है। देर रात सोते परिवार पर हथियारों से लैस होकर हमला किया गया था। चीख-पुकार सुनकर बाहर निकली दो बहनों — **मीनाक्षी और पिंकी** — को **पिकअप वाहन से कुचलकर हत्या** कर दी गई थी।
---
गिरफ्तार आरोपी
थाना प्रभारी शंभू सिंह के अनुसार मदनगंज-किशनगढ़ निवासी
* छोटू लाल,
* मुकेश,
* धर्मा,
* हेतराम,
* मंगल,
* लखन,
* दशम,
* मिस्टर,
* मुकेश पुत्र छोटेलाल,
* और विकास को गिरफ्तार किया गया है।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
---
### ⚔️ **परिवारिक रंजिश में वारदात**
शिकायतकर्ता ईश्वर पुत्र धारा ने बताया कि **परिवारों के बीच अदला-बदली विवाह** के बाद रिश्तों में आई अनबन इस **खूनी हमले का कारण** बनी। ससुराल पक्ष से विवाद के चलते आरोपियों ने परिवार पर हमला किया और पिकअप से दो महिलाओं को कुचल डाला।
