3 लोगों की हत्या,: सीवान में 1 को मारी गोली, 2 को तलवार से काटा, छावनी में तब्दील हुआ शहर

सिवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मलमलिया पुल के पास शुक्रवार को धारदार हथियार और गोली से हमला कर तीन लोगों की हत्या कर दी गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतकों की पहचान कौड़िया गांव के मुन्ना सिंह, रोहित सिंह और कन्हैया सिंह के रूप में की गई है. घायलों में टुनटुन सिंह और रौशन कुमार शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि दोनों की हालत गंभीर है, इसलिए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

सूत्रों के अनुसार, यह घटना आपसी विवाद का परिणाम हो सकती है. बताया जा रहा है कि यह विवाद एक स्थानीय चिमनी संचालक “काका चिमनी वाले” के साथ जुड़ा हुआ है. हमलावरों का नाम अभी तक पुलिस ने आधिकारिक रूप से सामने नहीं लाया है, लेकिन यह कहा जा रहा है कि वे कौड़िया गांव के निवासी हैंबताया जा रहा है कि भगवानपुर थाने के कौड़िया गांव के शत्रुघ्न सिंह का ईंट का भट्ठा है। जिसके साथ उनका विवाद हुआ है वो लोग रोड पर जबरन टैक्स वसूली किया करते हैं।
कुछ दिन पहले इन लोगों ने शत्रुघ्न सिंह के ईंट भट्ठे पर जा रही गाड़ी से टैक्स वसूल कर लिया। इसे लेकर शत्रुघ्न सिंह से विवाद शुरू हुआ।कुछ लोगों ने पेट्रोल पंप पर शत्रुघ्न सिंह की पिटाई कर दी।
इसके बाद उन लोगों ने शत्रुघ्न सिंह के घर पर भी हमला किया। इसमें उनका बेटा और परिवार के लोग घायल हुए थे। इसके बाद शत्रुघ्न सिंह और उनके भाई पीटने वाले लोगों के घर पहुंचे। शत्रुघ्न सिंह पर पहले से कई मामले दर्ज हैं।