5 किलो अफीम के साथ फलोदी का तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्त

Update: 2026-02-12 16:54 GMT


​श्रीगंगानगर/बीकानेर। राजस्थान में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बीकानेर रेंज पुलिस ने आज एक बड़ी सफलता हासिल की है। रेंज स्तर पर गठित स्पेशल टीम ने लूणकरणसर थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक कुख्यात तस्कर को भारी मात्रा में अवैध अफीम के साथ दबोचा है।

​स्पेशल टीम ने लूणकरणसर में बिछाया जाल

​बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) हेमंत शर्मा ने बताया कि नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टीम को बड़ी सूचना मिली थी। टीम के सब इंस्पेक्टर धर्मवीर के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक विमलेश कुमार, सिपाही बाबूलाल, सीताराम, मनोज और आत्माराम कुलड़िया ने लूणकरणसर क्षेत्र में जाल बिछाया।

​5 किलो से अधिक अफीम बरामद

​कार्यवाही के दौरान टीम ने एक संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी को रुकवाया। तलाशी लेने पर गाड़ी में 5 किलो 85 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत तस्कर सोमराज बिश्नोई (निवासी लोहावट, जिला फलोदी) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी को भी जब्त कर लिया है।

​सिपाही बाबूलाल की रही विशेष भूमिका

​आईजी हेमंत शर्मा ने बताया कि इस पूरी कार्यवाही को सफलतापूर्वक अंजाम देने में सिपाही बाबूलाल की विशेष और सक्रिय भूमिका रही। उनकी सटीक सूचना और मुस्तैदी के कारण ही इतनी बड़ी खेप पकड़ी जा सकी। फिलहाल, पुलिस पकड़े गए तस्कर सोमराज से कड़ी पूछताछ कर रही है ताकि तस्करी के मुख्य नेटवर्क और अफीम की सप्लाई चेन का पता लगाया जा सके।

​भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Similar News

राजसमंद में जाली नोटों की फैक्ट्री का भंडाफोड़:: दो आरोपी गिरफ्तार, ₹80,100 की नकली मुद्रा और प्रिंटर जब्त