जमीनी विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या

Update: 2025-06-15 12:28 GMT


अलवर, जिले के  कोटपुतली बहरोड़ जिले के बानसूर के बास दयाल पुलिस थाना क्षेत्र में शनिवार रात भूमि विवाद को लेकर एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।

पुलिस सूत्रों ने मृतक के परिजनों के हवाले से रविवार को बताया कि नीमूचाना गांव में बनवारी लाल (60) ने करणी सिंह ठाकुर को एक बीघा जमीन बेची थी। जिसके उसने रुपये नहीं दिये थे। वह रुपये मांगता तो करणसिंह उसे धमकी देता था। शनिवार शाम सात बजे बनवारी लाल ट्रैक्टर लेकर खेत गया और उसके बाद रात तक नहीं लौटा। इस पर परिजन खेत पहुंचे तो वहां खून से लथपथ उसका शव मिला। उसके सीने पर गोली लगी थी।

Similar News

प्रतापगढ़: पुलिस का 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' सफल,: किराना दुकान की आड़ में चल रही ड्रग्स फैक्ट्री पकड़ी, 5 करोड़ की एमडी बरामद