गया ' कोर्ट में फायरिंग, हत्याकांड के आरोपी सहित एक पुलिसकर्मी को लगी गोली

Update: 2024-07-24 11:50 GMT

गया। गया शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सिविल कोर्ट के गेट संख्या एक के बाहर अज्ञात अपराधियों ने   एक व्यक्ति को गोली मारकर जख्मी कर दिया है। घटना की सूचना पर नगर पुलिस उपाधीक्षक पीएन साहू एवं सिविल लाइन थानाध्यक्ष अब्दुल गफ्फार सहित पुलिस बल के जवान घटनास्थल पहुंचे। डीएसपी नगर ने बताया कि एक व्यक्ति को गोली लगी है। गोली से जख्मी युवक की पहचान बाबू धोबी के रूप में किया गया है। घायल युवक को तत्काल पुलिस की मदद से अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है, डीएसपी के अनुसार दोहरे हत्याकांड में गवाही के लिए एक व्यक्ति को सिविल कोर्ट लाया गया था।

सिविल कोर्ट में पेशी पुलिस अभिरक्षा में कराई गई थी, लेकिन कोर्ट में उसकी पेशी आज नहीं हो सकी। ऐसी स्थिति में विष्णुपद थाना के पुलिस ने गवाह को तत्काल उसे घर पहुंचा दिया है। डीएसपी ने साफ तौर पर इंकार किया है कि दौहरे हत्याकांड के गवाही देने वाले व्यक्ति को गोली लगी है। वारदात में एक व्यक्ति का नाम आ रहा है। उसकी पहचान की जा रही है। फिलहाल, घटनास्थल पर पुलिस मौजूद है और मामले की जांच कर रही है।

Similar News