पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: मां ने तीन बच्चों को फांसी पर लटकाया, खुद भी डीजल पीकर जान देने की कोशिश

Update: 2026-02-02 15:10 GMT


बागलकोट  । कर्नाटक के बागलकोट जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक महिला ने पति और सास से हुए मामूली विवाद के बाद अपने ही तीन मासूम बच्चों की फांसी लगाकर हत्या कर दी और खुद भी डीजल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। विवाद के बाद उठाया कदम: पुलिस के अनुसार, बादामी थाना क्षेत्र के रहने वाले हनुमंत और रूपा की शादी 8 साल पहले हुई थी। रूपा का अक्सर अपनी सास के साथ विवाद होता रहता था। एक रात फिर झगड़ा हुआ और अगली सुबह जब पति अपनी मां को मंदिर छोड़कर खेत पर चला गया, तब पीछे से रूपा ने खौफनाक कदम उठा लिया। तीन बच्चों की मौत: रूपा ने अपने तीनों बच्चों को फंदे से लटका दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने खुद डीजल पी लिया। गंभीर हालत में रूपा को बागलकोट के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस महिला की हालत में सुधार का इंतजार कर रही है ताकि उसका बयान दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा सके।

भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078

(Email: bhilwarahalchal@gmail.com,

व्हाट्सएप:  9829041455

विज्ञापन: विजय गढवाल ६३७७३६४१२९

सम्पर्क कार्यालय: भीलवाडा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाडा फोन: 7737741455

Similar News

प्रतापगढ़: पुलिस का 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' सफल,: किराना दुकान की आड़ में चल रही ड्रग्स फैक्ट्री पकड़ी, 5 करोड़ की एमडी बरामद