ट्रक चालकों की हत्याएं कर करता था लूट, साइको किलर' संदीप मुठभेड़ में ढेर

Update: 2025-06-30 02:42 GMT

बागपत जनपद में यमुना किनारे मवीकलां क्षेत्र के पास रविवार रात एसटीएफ और पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश संदीप लोहार मारा गया। हरियाणा के रोहतक जिले के भैणी महाराज गांव का रहने वाला यह अपराधी हाईवे पर ट्रक चालकों को मारकर लूट की वारदातों को अंजाम देता था।

संदीप ने 15 मई की रात कानपुर के पनकी इलाके में चार करोड़ रुपये की निकिल प्लेट से भरे ट्रक को लूट लिया था। तभी से वह फरार चल रहा था और उसपर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस को रविवार को बागपत के मवीकलां इलाके में संदीप की मौजूदगी की सूचना मिली।

एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि STF और पुलिस टीम यमुना पुश्ते पर पहुंची, जहां बदमाश संदीप से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में संदीप को पैर और छाती में गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल से पिस्टल, बाइक और कारतूस बरामद किए गए।इस मुठभेड़ में एसटीएफ के सिपाही सुनील कुमार भी घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।संदीप के खिलाफ हरियाणा और यूपी में कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चार हत्या के हैं। वह ट्रक चालकों की हत्या करके लूट करता था और विरोध करने पर बेरहमी से जान ले लेता था, जिसके चलते पुलिस उसे ‘साइको किलर’ कहती थी।

Tags:    

Similar News

प्रतापगढ़: पुलिस का 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' सफल,: किराना दुकान की आड़ में चल रही ड्रग्स फैक्ट्री पकड़ी, 5 करोड़ की एमडी बरामद