एसआई दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार
By : राजकुमार माली
Update: 2025-06-22 13:02 GMT
अलवर, सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक उप निरीक्षक को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि उप निरीक्षक विजय सिंह मीणा (32) दुष्कर्म के आरोप में वांछित था। उसके खिलाफ मार्च में एक युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था कि उसने जान पहचान बढ़ाकर उससे दुष्कर्म किया और बाद में उसके फाेटो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुराचार किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किये लेकिन वह बचता रहा। बाद में न्यायालय ने उसे फरार घोषित करके खिलाफ वारंट जारी किया