शादी से एक दिन पहले कुएं में मिला शव दुल्हन का शव

Update: 2025-04-18 18:27 GMT

डूंगरपुर जिले के सरोदा थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में   शादी से ठीक एक दिन पहले दुल्हन नेहा प्रजापत (21) का शव शुक्रवार दोपहर गांव के पास स्थित एक कुएं में मिला।

 परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, गुरुवार रात को गांव में पूरे रीति-रिवाज से बिंदौरी निकाली गई थी। नेहा को घोड़ी पर बैठाया गया और बैंड-बाजे के साथ पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल था। शनिवार को बारात भीलुड़ा गांव से आने वाली थी और घर में शादी की पूरी तैयारियां चल रही थीं।

कुएं में मिला दुल्हन का शव

शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे गांव के कुछ लोगों ने घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित कुएं में नेहा का शव देखा और परिजनों को सूचना दी। परिवार वाले उसे तत्काल सागवाड़ा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने नेहा को मृत घोषित कर दिया।

Similar News