अंधविश्वास: दिखा खाली लोटा, तो भतीजे ने ली चाचीकी जान

By :  naresh
Update: 2025-05-10 16:31 GMT

जबलपुर के कुंडम थाना क्षेत्र में नदी से नहाकर लौट रही एक महिला पर उसके भतीजे ने लाठी और पत्थर से हमला कर दिया। घटना में महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसकी चाची के हाथ में खाली लोटा था। खाली लोटा देखना अच्छा नहीं माना जाता, ऐसे में भतीजे ने उसे लाठी से पीटकर मार ही डाला।

जानकारी के ग्राम कुम्ही सतधारा निवासी तितरी बाई बरकड़े (57) शुक्रवार को नदी से स्नान कर घर लौट रही थी। रास्ते में उसे जेठ का बेटा मत्तु सिंह बरकड़े मिला। वह हाथ में लाठी लिए हुए था। इसे बाद चाची को देखते ही अपशब्द कहने लगा।

 

 

पत्थर से चेहरा कुचल दिया

विरोध करने पर उसके लाठी से चाची पर हमला कर दिया। हमले से निढाल होकर जब चाची गिर गई तो उसके चेहरे को पत्थर से कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गया।

 

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

ग्रामीणों ने महिला को देखकर स्वजन को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपित को उसकी चाची ने खाली लोटा दिखा दिया था। रास्ते में खाली लोटा दिखाने से अपशुकन मानकर आरोपित आक्रोशित हो गया। उसने चाची की मारपीट कर जान ले लिया। पुलिस फरार आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Similar News