आम आदमी पार्टी की बड़ी घोषणा, संजय सिंह का बढ़ा कद, पार्टी में मिली अब ये नई जिम्मेदारी

By :  vijay
Update: 2024-07-05 11:25 GMT
आम आदमी पार्टी की बड़ी घोषणा, संजय सिंह का बढ़ा कद, पार्टी में मिली अब ये नई जिम्मेदारी
  • whatsapp icon

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने आज अपने संसदीय दल के नेता की घोषणा कर दी। राज्यसभा सांसद संजय सिंह को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। सिंह को आप संसदीय दल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिसके बाद संजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री आदरणीय अरविंद केजरीवाल जी ने हमेशा सड़क से सदन तक आवाज बुलंद करने का अवसर दिया। सिंह ने आगे लिखा कि केजरीवाल द्वारा पार्टी संसदीय दल के अध्यक्ष की जो जिम्मेदारी दी गई है उसे पूरी निष्ठा से निभाऊँगा। 





Similar News