बकरीद पर बकरों की कुर्बानी को लेकर विवाद शुरू,: भाजपा नेता ने मुसलमानों को दी ये सलाह

By :  vijay
Update: 2025-06-05 17:23 GMT
भाजपा नेता ने मुसलमानों को दी ये सलाह
  • whatsapp icon

बकरीद पर बकरों की कुर्बानी को लेकर विवाद शुरू हो गया है। हिंदू धार्मिक संगठन बकरीद पर बकरे या किसी अन्य पशु की कुर्बानी का विरोध कर रहे हैं, जबकि मुसलमान समुदाय के नेता इस विरोध को गैर जरूरी और कुर्बानी को अपनी धार्मिक आजादी बता रहे हैं। इसी बीच भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा है कि संविधान में कुर्बानी को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को संविधान के दायरे में रहते हुए किसी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी देने से बचते हुए अपना त्योहार मनाना चाहिए।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने अमर उजाला से कहा कि इस्लाम में कुर्बानी को लेकर भी कई अलग-अलग नियम हैं। गरीबों को कुर्बानी से छूट दी गई है तो अमीरों को कुर्बानी करने को अनिवार्य बताया गया है। ऐसे में कुर्बानी को लेकर कोई एक नियम सबके लिए नहीं हैं। सबको अपनी स्थिति-परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए कुर्बानी पर निर्णय लेना चाहिए। लेकिन जिस भी पशु की कुर्बानी पर कानून में रोक लगाई गई है, उन पशुओं की कुर्बानी देने से दूर रहना चाहिए। 

Similar News