वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को नोबेल शांति पुरस्कार, ट्रंप और जनता को समर्पित किया

By :  naresh
Update: 2025-10-11 02:31 GMT



नई दिल्ली। वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने शुक्रवार को अपना नोबेल शांति पुरस्कार वेनेजुएला की जनता और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को समर्पित किया।

मचाडो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा,

> “मैं यह पुरस्कार वेनेजुएला के पीड़ित लोगों और राष्ट्रपति ट्रंप को हमारे उद्देश्य के लिए उनके निर्णायक समर्थन के लिए समर्पित करती हूं।”

हम जीत की दहलीज पर हैं — मारिया मचाडो

उन्होंने आगे कहा कि “हम जीत की दहलीज पर हैं। आज, पहले से कहीं ज्यादा, हम राष्ट्रपति ट्रंप, संयुक्त राज्य अमेरिका की जनता, लैटिन अमेरिका और दुनिया के लोकतांत्रिक देशों पर भरोसा करते हैं, ताकि स्वतंत्रता और लोकतंत्र हासिल किया जा सके।”

नोबेल समिति ने शांतिपूर्ण संघर्ष की सराहना की

नोबेल समिति ने अपने बयान में कहा कि पुरस्कार मचाडो को “वेनेजुएला के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने में उनके अथक प्रयास और तानाशाही से लोकतंत्र की ओर शांतिपूर्ण संघर्ष” के लिए दिया गया है।

मचाडो ने पहले भी वेनेजुएला में लोकतांत्रिक संक्रमण की दिशा में ट्रंप प्रशासन के सैन्य दबाव अभियान का समर्थन किया था, जिसमें अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के पास नौसेना की तैनाती भी शामिल है।


Similar News