​नीमच: कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के खिलाफ आक्रोश, भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका पुतला

Update: 2026-01-18 15:50 GMT


​नीमच (अमित)। मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया द्वारा महिलाओं पर की गई अशोभनीय टिप्पणी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस बयान के विरोध में रविवार को नीमच शहर के भारत माता चौराहा पर भाजपा महिला मोर्चा और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और विधायक का पुतला दहन किया।

​विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी

​प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल सिंह बरैया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि द्वारा महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाना बेहद निंदनीय है।

​इस्तीफे और निष्कासन की मांग

​भाजपा नेताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो विधायक महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकते और उनके लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं, उन्हें पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। भाजपा ने मांग की है कि:

​बरैया को तत्काल विधायक पद से इस्तीफा देना चाहिए।

​कांग्रेस पार्टी को भी कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।

​प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वाले नेताओं पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

​भीलवाड़ा हलचल के लिए नीमच से अमित की रिपोर्ट।

​राजनीतिक गलियारों की हर हलचल और जन-सरोकारों से जुड़ी जमीनी हकीकत जानने के लिए जुड़े रहें भीलवाड़ा हलचल के साथ। समाचार भेजें 9829041455 पर

Similar News