इजरायल-ईरान युद्ध की आग में झुलस रहे अपनों की चिंता:: खाड़ी देशों में फंसे भोपाल के सैकड़ों लोग, वीडियो कॉल पर भी पाबंदी

Update: 2026-03-02 05:20 GMT

भीलवाड़ा (हलचल)। इजरायल और ईरान के बीच छिड़े भीषण महासंग्राम ने अब खाड़ी देशों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। इस युद्ध की विभीषिका के बीच भोपाल और उसके आसपास के जिलों के सैकड़ों लोग, जो रोजगार के सिलसिले में वहां गए थे, अब असुरक्षा के साए में फंस गए हैं। सबसे डराने वाली बात यह है कि वहां की सरकारों ने संचार माध्यमों पर कड़ा पहरा बैठा दिया है।

वीडियो कॉल और फोटो साझा करने पर रोक

युद्ध के बीच खाड़ी देशों में फंसे लोगों के परिवारों का दावा है कि वहां की सरकारों ने वीडियो कॉल, फोटो साझा करने और युद्ध से जुड़े नुकसान या परिस्थितियों पर बातचीत करने पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया है।  अल्तमश ने बताया कि वहां संचार के साधनों पर पाबंदी होने के कारण अपनों की खैरियत जानना नामुमकिन हो रहा है। वे किस हाल में हैं और किस माहौल में रह रहे हैं, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है।

परिवारों में दहशत और सन्नाटा

युद्ध की आहट और संचार बंद होने से यहां भारत में रह रहे उनके परिवारों में भारी चिंता और दहशत का माहौल है। अल्तमश की अम्मी अख्तर सहित कई अन्य माताएं और परिजन अपने बेटों और रिश्तेदारों की सलामती के लिए दुआएं मांग रहे हैं। हालांकि, फंसे हुए लोग किसी तरह दिलासा तो दे रहे हैं कि हालात जल्द सामान्य होंगे, लेकिन जमीनी हकीकत और युद्ध के बढ़ते दायरे ने सबको खौफ में डाल दिया है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा। फोन: 7737741455


Similar News

सावधान! होली के जश्न पर मंडराया 'खतरे' का साया:: मिलावटी रंगों से लेकर 'नशीली' आइसक्रीम तक का खौफनाक जाल