लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण तांडव: एक ही ट्रक से टकराईं दो रोडवेज बसें, 3 यात्रियों की मौत, 31 घायल

Update: 2026-03-02 08:33 GMT


​उन्नाव/बांगरमऊ। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार की रात मौत का खूनी खेल देखने को मिला। सिरधरपुर और देवखरी गांव के पास मथुरा और आगरा डिपो की दो रोडवेज बसें एक ही ट्रक काल बनकर टूट पड़ीं। इस रूह कंपा देने वाले हादसे में 3 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बसों में सवार 31 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में हादसों की वजह चालकों को झपकी आना बताया जा रहा है।

​पहली टक्कर: रात 12 बजे खड़ा ट्रक बना काल

हादसे का सिलसिला रविवार रात करीब 12 बजे शुरू हुआ। एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 226 (सिरधरपुर) के पास एक ट्रक सड़क घेरकर खड़ा था। तभी आगरा फोर्ट की एक रोडवेज बस पीछे से ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और इसमें सवार 14 यात्री लहूलुहान हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 5 एंबुलेंस की मदद से घायलों को बांगरमऊ स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भिजवाया।

​दूसरी टक्कर: राहत कार्य के दौरान फिर हुआ हादसा

पुलिस जब पहली बस को हटवाकर क्षतिग्रस्त ट्रक को रात करीब 2:30 बजे प्रीतमपुरा चौकी ले जा रही थी, तभी देवखरी के पास आगरा फोर्ट की ही दूसरी रोडवेज बस उसी ट्रक से पीछे से टकरा गई। यह हादसा पहले से भी ज्यादा भयानक था। इस दूसरी टक्कर में 3 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई और 17 अन्य सवारी घायल हो गईं।

​अस्पताल में मची चीख-पुकार, मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने सभी 31 घायलों को बांगरमऊ CHC में भर्ती कराया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि ट्रक सड़क किनारे खड़ा था और दोनों बसों की टक्कर में कुल 31 लोग घायल हुए हैं। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है और उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Similar News

इजरायल-ईरान युद्ध की आग में झुलस रहे अपनों की चिंता:: खाड़ी देशों में फंसे भोपाल के सैकड़ों लोग, वीडियो कॉल पर भी पाबंदी

सावधान! होली के जश्न पर मंडराया 'खतरे' का साया:: मिलावटी रंगों से लेकर 'नशीली' आइसक्रीम तक का खौफनाक जाल