विज्ञान भवन में जुटेगी नारी शक्ति: प्रधानमंत्री करेंगे महिलाओं की भूमिका पर बड़ा संबोधन

Update: 2026-04-13 03:20 GMT

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विज्ञान भवन में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन ऐसे समय में किया जा रहा है जब सरकार ने आगामी 16-18 अप्रैल तक तीन दिवसीय विशेष सत्र बुलाया है। पीएम मोदी आज के सम्मेलन में महिलाओं की बढ़ती भूमिका को रेखांकित करेंगे।

शासन और नेतृत्व में महिलाओं की बढ़ती भूमिका

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सम्मेलन के आयोजन का मकसद पंचायतों से लेकर संसद तक, सभी स्तरों पर शासन और नेतृत्व में महिलाओं की बढ़ती भूमिका को रेखांकित करना है। महिला आरक्षण कानून में प्रस्तावित संशोधन पर चर्चा के लिए बुलाए गए विशेष संसद सत्र से पहले पीएम नरेंद्र मोदी विज्ञान भवन में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में शिरकत करते हुए महिला आरक्षण को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराएंगे।

Similar News