बजट 2026: पर्यटन में 'गाइड्स' का बढ़ेगा मान; 15 ऐतिहासिक स्थल बनेंगे वर्ल्ड क्लास और 'खेलो इंडिया' का मिशन 2036!

Update: 2026-02-01 06:21 GMT


  बजट 2026 में केंद्र सरकार ने भारत को दुनिया का सबसे पसंदीदा पर्यटन केंद्र (Tourist Destination) बनाने और खेल की दुनिया में महाशक्ति बनने के लिए बड़ा बजट आवंटित किया है। वित्त मंत्री ने न केवल पहाड़ों की चोटियों बल्कि प्राचीन इतिहास के पन्नों को भी पर्यटन से जोड़ने का खाका पेश किया है।

पर्यटन: अब तकनीक और स्किल से सजेगा स्वागत

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी: देश में हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र को पेशेवर बनाने के लिए एक राष्ट्रीय संस्थान की स्थापना की जाएगी।

10 हजार स्किल्ड गाइड्स: देश के 20 प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर 10,000 टूरिस्ट गाइड्स को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे पर्यटकों का अनुभव और बेहतर हो सके।

डिजिटल नॉलेज ग्रिड: पर्यटकों की सुविधा के लिए एक 'नेशनल डेस्टिनेशन डिजिटल नॉलेज ग्रिड' बनाया जाएगा, जहाँ एक क्लिक पर पर्यटन स्थलों की पूरी जानकारी मिलेगी।

एडवेंचर और हेरिटेज: पहाड़ों से समुद्र तक

वर्ल्ड ट्रैकिंग एंड हाइकिंग: एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और अराक्कू घाटी में विशेष माउंटेन ट्रेल्स बनाए जाएंगे। वहीं ओडिशा, कर्नाटक और केरल में समुद्री कछुओं के संरक्षण और पर्यटन के लिए टर्टल ट्रेल्स विकसित होंगे।

धोलावीरा का कायाकल्प: गुजरात के प्रसिद्ध हड़प्पा कालीन स्थल धोलावीरा समेत देश के 15 पुरातात्विक स्थलों को सांस्कृतिक गंतव्य (Cultural Destinations) के रूप में नई पहचान दी जाएगी।

खेल: 'मिशन 2036' की तैयारी

खेलो इंडिया मिशन: खेलो इंडिया योजना को अगले 10 वर्षों के लिए विस्तार दिया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य ओलंपिक (विशेषकर 2036 की दावेदारी) के लिए एथलीटों को तैयार करना है।

कोच और इंफ्रास्ट्रक्चर: व्यवस्थित तरीके से कोचों और सपोर्ट स्टाफ को प्रशिक्षित किया जाएगा और देश भर में नए ट्रेनिंग सेंटर खोले जाएंगे।

Similar News