पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में 4 की मौत

Update: 2025-09-03 04:17 GMT


अमेठी। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। शुकुल बाजार थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के पॉइंट संख्या 60.1 के पास एक ट्रक ने कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एक्सप्रेसवे प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बन गई।

Similar News

'सुपारी' लेकर नीयत बदली: माँ-बेटे ने दी थी बड़े बेटे की 'सुपारी',: किलर ने माँ को ही निपटाया और लूट लिया घर, अहमदाबाद क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा