Air India की टोक्यो से दिल्ली आ रही फ्लाइट कोलकाता 'डायवर्ट'
By : राजकुमार माली
Update: 2025-06-29 17:55 GMT
एअर इंडिया की टोक्यो से दिल्ली आ रही अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट AI357 को रविवार को उस समय कोलकाता की ओर डायवर्ट करना पड़ा जब विमान के केबिन में लगातार गर्मी बढ़ती रही। यह कदम यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियातन उठाया गया।
फ्लाइट ने जापान के हानेडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दोपहर में उड़ान भरी थी और इसे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरना था। हालांकि, मध्य उड़ान में केबिन एयर कंडीशनिंग सिस्टम में तकनीकी खराबी आने के कारण तापमान असामान्य रूप से बढ़ गया। यात्रियों और क्रू को गर्मी के कारण असुविधा होने लगी, जिसके बाद पायलट ने निर्णय लिया कि विमान को नजदीकी बड़े एयरपोर्ट कोलकाता की ओर मोड़ दिया जाए।