शंकराचार्य पर केस करने वाले आशुतोष महाराज पर चलती ट्रेन में जानलेवा हमला
प्रयागराज/सिराथू | शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर बटुकों के यौन उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज कराने वाले आशुतोष महाराज पर रविवार तड़के रीवा एक्सप्रेस में जानलेवा हमला हुआ। घटना उस समय हुई जब वे गाजियाबाद से प्रयागराज जा रहे थे। हमले में उनके चेहरे और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं।
शौचालय में छिपकर बचाई जान
आशुतोष महाराज के अनुसार, सुबह करीब 5 बजे सिराथू रेलवे स्टेशन के पास फर्स्ट एसी कोच में एक अज्ञात हमलावर ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावर ने उनकी नाक काटने की कोशिश की, जिससे काफी खून बहा। जान बचाने के लिए वह ट्रेन के टॉयलेट में छिप गए और वहीं से जीआरपी को सूचना दी।
साजिश का आरोप और पलटवार
आशुतोष ने सीधे तौर पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद पर हमले की साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, "कोर्ट में सबूत न पेश कर सकूं, इसलिए हमला करवाया गया।" इधर, शंकराचार्य पक्ष ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे 'मीडिया अटेंशन' और 'सुरक्षा पाने का हथकंडा' करार दिया है। जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455
