मुंहबोले भांजे संग भागी पत्नी, सऊदी से लौटा पति

Update: 2026-01-04 13:38 GMT


देवरिया। जिले के बनकटा थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मन्नू गुप्ता, जो सऊदी अरब में काम करते हैं, को इस बात की जानकारी मिली कि उनकी पत्नी पूजा देवी अपने मुंहबोले भांजे चंदन गुप्ता के साथ घर से भाग गई है। महिला अपने साथ घर का लगभग दस लाख रुपए भी लेकर चली गई, यह आरोप घरवालों ने लगाया है।जानकारी के अनुसार यह घटना 24 दिसंबर, 2025 की है। मन्नू गुप्ता को पत्नी के भागने की खबर उनके भाई ने फोन पर दी। इसके बाद मन्नू 29 दिसंबर को सऊदी अरब से देवरिया लौटे और रविवार को अपने घर लौटने पर उन्होंने पत्नी पूजा देवी और उसके प्रेमी चंदन गुप्ता के खिलाफ बनकटा थाने में शिकायत दर्ज कराई।मन्नू ने बताया कि उनकी शादी पूजा देवी से चार साल पहले हुई थी और उनके घर एक तीन साल की बेटी भी है। उन्होंने बताया कि पत्नी और चंदन गुप्ता के बीच दो साल से अफेयर चल रहा था। कई बार समझाने पर भी पत्नी नहीं मानी।बनकटा थाना प्रभारी विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि विवाहिता की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला और उसके साथ गए युवक की तलाश की जा रही है और जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Similar News