निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी पर भड़के किम जोंग उन, अमेरिका को दी विश्व युद्ध की चेतावनी

Update: 2026-01-03 16:34 GMT

वॉशिंगटन/काराकास। अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारी तनाव पैदा हो गया है। अमेरिका का दावा है कि मादुरो और उनकी पत्नी ने नार्को-टेररिज्म, कोकेन तस्करी, हथियार तस्करी और अमेरिका के खिलाफ साजिश रची।

उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन ने इस कार्रवाई को 'दमनकारी कदम' करार देते हुए चेतावनी दी कि अगर मादुरो को तुरंत रिहा नहीं किया गया तो यह तीसरे विश्व युद्ध का कारण बन सकता है। किम ने मादुरो को अपना 'दोस्त' बताया और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अपील की कि मादुरो की स्थिति सार्वजनिक की जाए और उन्हें रिहा किया जाए।

रूस ने भी अमेरिकी कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। रूसी विदेश मंत्रालय ने इसे 'सशस्त्र आक्रमण' करार देते हुए कहा कि अमेरिका के तर्क आधारहीन और वैचारिक दुश्मनी से प्रेरित हैं। मॉस्को ने सभी पक्षों से संवाद और तनाव कम करने की अपील की, लेकिन चेतावनी दी कि ऐसे कदम क्षेत्रीय स्थिरता के लिए गंभीर खतरा हैं।

Similar News